Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement

नुकसान और संचालन में बाधाएं वजह?

नई दिल्ली: एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि नए सीईओ के आदेश तक वे अपने पद पर बने रहे, ऐसी जानकारी मिल रही है।
इस संबंध में कई राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पिछले सप्ताह हुई बोर्ड बैठक में उनके इस्तीफे को मंजूरी दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में एयरलाइन के संचालन में आई बाधाएं, बढ़ते खर्च और इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर के नुकसान जैसे कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। कंपनी के प्रदर्शन पर बढ़ते दबाव को भी एक अहम वजह माना जा रहा है।
हालांकि, इस मामले में एयर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

Advertisement